फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुबह रही ठिठुरन...दिन में धूप खिलने से मिली राहत

विज्ञापन
शुक्रवार को सदर क्षेत्र में धूूप में निकलीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कई दिन बाद दोपहर में धूप खिली तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि सुबह-शाम कड़ाके की ठंड और गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। धूप के असर से अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की वृद्धि हुई। पछुआ हवा के चलने से शाम को फिर गलन हो गई। शनिवार को घना कोहरा रहने के साथ गलन बढ़ने का अनुमान है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहने से सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह गलन का असर दिखाई दिया। हालांकि पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे धूप निकली। इससे लोगों को काफी राहत मिली।
शाम करीब चार बजे तक धूप खिली रही तो लोगों ने कई दिन बाद धूप सेंकने का आनंद लिया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे में दृश्यता 50 मीटर रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब बढ़ा हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बर्फीली पछुआ हवा चल रही है। शनिवार को घना कोहरा छाए रहने के गलन बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें