फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप खिलने से लोगों को मिली राहत, गलन बढ़ने के आसार

विज्ञापन
सदर क्षेत्र में ठंड का बचाव करते हुए जाते बाइकसवार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। पछुआ हवा सामान्य से तेज चली। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। वायुदाब बढ़ा हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से गलन बढ़ेगी। सोमवार को मौसम खुला रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि जनवरी में सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। रविवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा सामान्य से पांच से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस किया गया था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 16 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी होने से गलन बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें