फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोमती नदी से बरामद हुआ महोलिया के पूरनलाल का शव

विज्ञापन
गोमती नदी के महोलिया घाट पर पूरनलाल का शव मिलने के बाद गजमदा परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
खुटार। गांव महोलिया वीरान के 85 वर्षीय पूरनलाल का शव गोमती नदी से बरामद हो गया है। वह 30 सितंबर से लापता थे। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पूरनलाल 30 सितंबर की सुबह दस बजे घर से निकले थे और देर शाम तक नहीं लौटे। तलाश करने पर गोमती नदी किनारे बकरी चरा रहे लोगों ने पूरनलाल के पुत्र रामगोपाल को बताया कि उन्होंने पूरनलाल को नदी की ओर जाते देखा था। तलाश करने पर पूरनलाल के कपड़े, डंडा नदी के किनारे रखा मिला था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में पूरनलाल की तलाश शुरू कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।
शुक्रवार को पूरनलाल का शव नदी में सिमरा घाट के पास उतराता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि शव बरामद हो गया है। अभी परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गोमती नदी के महोलिया घाट पर पूरनलाल का शव मिलने के बाद गजमदा परिवार की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें