फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हरियाणा काम करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। गांव के कुछ लोगों के साथ हरियाणा काम करने गए भितिया श्याम गांव के 40 वर्षीय वीरपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दशहरा मनाने घर लौटे उसके साथी उसे शुक्रवार सुबह उसके घर खाट पर लिटाकर चले गए। घरवालों ने वीरपाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वीरपाल के चार साथियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

भितिया श्याम निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पांच लोग उनके भाई वीरपाल को करीब 15 दिन पहले हरियाणा के रेवाड़ी में मजदूरी करने के लिए साथ लेकर गए थे। बृहस्पतिवार की देर रात करीब तीन बजे वीरपाल के साथी भाई को मृत अवस्था में घर लाए और चारपाई पर लिटा कर चले गए।
उन्होंने भाई का मृत्यु का कारण पूछा तो उन लोगों ने कोई सही जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वीरपाल की शादी नहीं हुई थी और उनके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि दशहरा की छुट्टी मनाने बृहस्पतिवार की शाम रेवाड़ी से घर रवाना होते वक्त वीरपाल शराब के नशे में धुत था। उसे कमरे पर अकेला छोड़ने के बजाय घर साथ लेकर चलने के लिए बेहोशी की हालत में ही वाहन में लिटा लिया था।
शायद शराब ज्यादा पी लेने से वीरपाल की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, आगे की कार्रवाई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें