फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अल्हागंज-बिलग्राम-सांडी स्टेट हाईवे जल्द बनेगा फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। यहां से हरदोई जिले के बिलग्राम होकर सांडी तक स्टेट हाईवे-138 को बहुत जल्द फोरलेन बनाकर उसे गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इस परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग और वन विभाग ने संयुक्त सर्वे शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने नगर के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे खड़े पेड़ों की गणना कर उन पर निशान लगाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार राजकीय राज्यमार्गों को फोरलेन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में अल्हागंज-बिलग्राम-सांडी मार्ग को भी चौड़ीकरण परियोजना में शामिल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात के चालू होने के बाद स्टेट हाईवे पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ेगा। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर स्टेट हाईवे सहित नगर से होकर निकले बरेली-फर्रुखाबाद नेशनल हाईवे-730 सी को भी चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है।

बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित इस कस्बे के हुल्लापुर चौराहे से एसएच-138 से करीब 10 किमी दूर गंगा एक्सप्रेसवे है। एक्सप्रेस-वे से स्टेट हाईवे को जोड़ने पर यह मार्ग भविष्य में महत्वपूर्ण यातायात कॉरिडोर के रूप में उभरेगा। नगर क्षेत्र में प्रस्तावित चौड़ीकरण के तहत एनएच-730 सी की चौड़ाई करीब 20 मीटर तक निर्धारित किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता कुलदीप ने बताया कि फिलहाल सर्वे की प्रारंभिक प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में आधा मीटर चौड़े डिवाइडर भी बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई करीब सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर नौ मीटर किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें