खुटार में अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से अफीम के साथ पकड़े गए लखीमपुर के दो लोगों का पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुटार पुलिस ने बुधवार को खुटार-मैलानी रोड पर ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव जुझारपुर निवासी श्रीचंद को 373 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। एक बाइक भी बरामद की गई थी। इसके बाद गोला खुटार रोड पर बाइपास के पास से लखीमपुर के ही थाना फरधान के गांव कुर्रैया निवासी नितिन को 356 ग्राम अफीम और बाइक के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार काे दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। संवाद