जलालाबाद। एक गांव में शौच के लिए गई महिला को एक व्यक्ति बुरी नीयत से खेत में खींच ले गया। बाद में पति को साथ लेकर महिला आरोपी के घर शिकायत करने गई, तो आरोपी दंपती पर हमलावर हो गया।
महिला के अनुसार शनिवार की शाम वह खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान आरोपी उससे जबरदस्ती करने लगा। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पति को पूरी बात बताकर उनके साथ आरोपी के घर गई। इस पर आरोपी और उसके घर वाले दोनों पर हमलावर हो गए। रविवार को महिला ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद