शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के एक युवक ने दूसरे राज्य की एक फैक्टरी में कार्य के दौरान वहीं काम कर रही पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। उसे पत्नी बनाकर दो साल तक साथ रखने के बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर युवती ने सोमवार को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
युवती ने पुलिस को बताया कि शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा और अपने गांव चला आया। तभी से उसने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवती अपने भाई और चाचा के साथ आरोपी के गांव पहुंची तो घरवालों ने उसके दूसरी जगह गए होने का हवाला देकर उसका मोबाइल नंबर भी देने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद