मिर्जापुर के निबिया नगला गांव में आग से जला छप्परदार घर से परेशान घर के लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के एत्मादपुर चक ग्राम पंचायत के मजरा निबिया नगला में बृहस्पतिवार रात किसी तरह रोशनलाल के छप्परदार मकान में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, सारा सामान जल गया। एक भैंस और बकरी भी झुलस गईं।
रोशनलाल ने बताया कि रात लगभग दस बजे घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। आग लगी देखकर उठे। गांव वालों के साथ मिलकर आग बुझाई लेकिन घरेलू सामान, अनाज, कपड़े, बिस्तर तथा बेटे की शादी के लिए खरीदे गये कपड़े आदि जलकर राख हो गए। अग्निकांड की सूचना कलान तहसील प्रशासन को दे दी गई है। संवाद