फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की मौत पर डायल-112 पर दी सूचना, सिपाही ने दी गालियां, एसपी ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को डायल 112 के सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है। सिपाही कॉलर को फोन नहीं करने की चेतावनी देते हुए गाली-गलौज भी कर रहा। वीडियो निगोही थाना क्षेत्र के गांव कजरीनूरपुर का बताया जा रहा। एसपी ने एसपी सिटी संजय कुमार को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि निगोही के कजरीनूरपुर में किसी ने डायल-112 पर जख्मी गाय के मर जाने की सूचना दी थी। मौकेपर पहुंची पीआरवी में तैनात सिपाही वहां लोगों से कह रहा है कि गोवंश के मरने पर हम क्या करें? इसके लिए प्रधान को बताओ। इससे हमारा क्या मतलब है। ग्रामीणों द्वारा दुर्गंध आने की बात कहने पर सिपाही प्रधान से इंतजाम करने के लिए कह रहा है। सिपाही ने कॉलर को फोन नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा बस चलें तो ऐसे लोगों को पीट दें। सिपाही नाराजगी में गाली-गलौज भी कर रहा है।
सिपाही के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। इस मामले की जांच एसपी सिटी संजय कुमार को सौंपी गई। वीडियो कहां का है, इसकी जांच की जा रही है। -एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें