मीरानपुर कटरा श्रीराम लीला मेला में आयोजित राष्ट्रीय विराट कुश्ती में मुकाबला करते नेपाल के थाप
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। रामलीला मेले में आयोजित राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को चित कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नेपाल के थापा पहलवान ने राजस्थान के तूफान पहलवान को हराया। दातागंज (बदायूं) के जगदीश पहलवान ने हाथरस के विपिन पहलवान को शिकस्त दी।
फीलनगर के मुन्ना पहलवान और बरेली के गुल्ला चौधरी के बीच 20 मिनट तक कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं हरियाणा के दिनेश पहलवान ने पंजाब के सुरेश पहलवान को हराया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर, मो. रफी अहमद, इमरान कुरैशी, शिवम कश्यप, मुकेश सिंह समेत मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।