फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया में एक नए घोटाले की जांच शुरू

Wed, 18 Feb 2015 12:14 AM IST
रितेष माथुर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में टेंडर प्रक्रिया में एक और घोटाला सामने आया है। प्रिंटिंग और स्टेशनरी सप्लाई के टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कमिश्नर ने ऐडी हेल्थ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले बीपीएम (ब्लाक परियोजना प्रबंधक) नियुक्तियों के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आई थी। नियुक्तियों में हुए घोटाले की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। इसके बाद जनपद में स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच पूरी करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में टेंडर प्रक्रिया में होने वाले घोटाले एक के बाद एक खुलते जा रहे हैं। 24 दिसंबर 2014 को बीपीएम नियुक्तियों के लिए टेंडर प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बाबुओं की मिलीभगत से टेंडर प्रक्रिया में डाली गई निविदाओं में वाइटनर लगाकर मनमाफिक एजेंसी को टेंडर दिला दिया था। मामले की शिकायत होने पर कमिश्नर ने एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा को जांच के आदेश दिए थे। मामले में एडी हेल्थ ने नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी।
बीपीएम घोटाले की जांच पूरी भी नहीं हो पाई थी कि उससे पहले ही स्वास्थ्य विभाग में प्रिंटिंग और स्टेशनरी सप्लाई के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कमिश्नर के आदेश पर एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग में प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी सप्लाई के लिए 19 सितंबर को जिला स्वास्थ्य समिति उपस्थिति में निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं, जिसमें शामिल एजेंसियों ने निर्धारित शर्तों एवं मानक के आधार पर पत्रावली में दरें अंकित करके टेंडर डाले थे। जिला स्वास्थ्य समिति ने डीएस प्रिंटर्स शाहजहांपुर वांछनीय अर्हताएं अपूर्ण होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया था, इसके साथ ही ज्ञान प्रेस बरेली को जिले के बाहर का होने के कारण डीएम का अनुमोदन होने पर उसे भी टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। विभाग के बाबूओं ने आशीष प्रिटंर्स शाहजहांपुर को लाभ पहुंचाने की नीयत से तुलनात्मक परीक्षण तालिका में फ्ल्यूड लगाकर दरों को कम कर दिया। जिससे आशीष प्रिटंर्स को कार्य का आदेश मिल गया। टेंडर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कमिश्नर ने एडी हेल्थ को जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी टेंडर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कमिश्नर के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही जांच पूरी करके कमिश्नर को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. सुबोध शर्मा, एडी हेल्थ, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें