शाहजहांपुर। दिल्ली में बम विस्फोट के बाद ऑपरेशन तलाश के तहत चौक कोतवाली पुलिस इलाके की काॅलोनियों और मोहल्लों में किरायेदारों का सत्यापन कराएगी। इसके तहत किरायेदारों के आधार कार्ड, वाहनों की संख्या, वाहनों के प्रकार, व्यवसाय, रहने वालों की संख्या, दर्ज अभियोग, मूल निवास में दर्ज अभियोग आदि बिंदुओं पर जानकारी कराई जाएगी।
इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि किरायेदारों के विषय में स्थानीय निवासियों से उनके आचरण एवं आने-जाने के समय के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। यदि किसी भी किरायेदार का आपराधिक इतिहास पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समस्त मकान मालिकों से सत्यापन के बाद ही किरायेदारों को रखने की अपील की है। संवाद