घंटाघर क्षेत्र में तेज धूप का बचाव करते हुए जाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : kathua
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से रविवार को अधिकतम पारा 2.4 डिग्री लुढ़क गया, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और लू चलने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर ने तापमान में वृद्धि होगी है। इसके साथ ही लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। संवाद