फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज तीन अंक तापमान गिरने के आसार, बढ़ेगी गलन

Thu, 26 Dec 2024 08:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बूंदाबांदी और पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है, जबकि धूप खिलने से दिन के पारे में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से बृहस्पतिवार को तीन डिग्री तक तापमान गिरने के आसार हैं। ऐसे में गलन का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार रात कोहरा होने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि, सुबह मौसम साफ हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट हुई। पछुआ हवा चलने से मौसम साफ रहेगा और कोहरा का असर कम रहेगा।

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें