फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टेलीफोन एक्सचेंज फीडर की बिजली आपूर्ति दो घंटे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में बिजली कटौती और फॉल्ट से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज की आपूर्ति बारिश के दौरान करीब दो घंटे तक बंद रही। इसी तरह सिटी पार्क उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ढाई बजे बारिश होने पर बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज फीडर में फाॅल्ट आ गया। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब साढ़े चार बजे फाॅल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। टेलीफोन एक्सचेंज की बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात खलीलगर्वी मोहल्ले की बिजली 11:24 बजे गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद रात करीब एक बजे सिटी पार्क उपकेंद्र की आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि बारिश के चलते टेलीफोन एक्सचेंज फीडर बंद रहा है। फॉल्ट को तलाश कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-
जलालाबाद में पांच घंटे गुल रही बिजली
जलालाबाद। भैंसटाकलां से नगर के बिजली उपकेंद्र को आई 33 केवीए की हाईटेंशन बिजली लाइन का केबल बॉक्स मंगलवार को देर रात क्षतिग्रस्त हो जाने से नगर में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे बिजली गुल हुई। दस किमी लंबी लाइन में खराबी ढूंढने के प्रयास शुरू किए गए। फाॅल्ट तलाश करके उसे दुरुस्त करने में करीब पांच घंटे लग गए। रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि 33 केवीए की लाइन का केबल बॉक्स खराब हो जाने के कारण यह समस्या पैदा हुई। उन्होंने बताया कि रात में ही लाइन ठीक करके उसे चालू कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें