शाहजहांपुर। शैक्षिक संस्था जय भारत की ओर से श्रावण शुक्ल सप्तमी पर आर्य महिला इंटर कॉलेज के सभागार में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। इस बीच तुलसी ज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
तुलसीदास के जीवन चरित्र, रामचरितमानस, भगवान राम के आदर्श और सनातन धर्म पर आधारित जय भारत तुलसी ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नगर के 15 शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को तुलसीदास का चित्र और राम नाम की पुस्तक भेंट की गई। समारोह में संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, प्रधानाचार्य पूनम रानी, वंदना अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, राजीव सिंह, अजय शर्मा, रमन गुप्ता, ममता सेठ, राजभूषण जौहरी आदि मौजूद रहे। संवाद
भाषण में महक व पोस्टर में पारमी बनीं विजेता
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस बीच भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में महक और पारमी बौद्ध ने बाजी मारी।
हिंदी विभाग की प्रो. दुर्गावती सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर रीतू मिश्रा और राजनीति विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर भावेश मिश्र ने तुलसी साहित्य के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी मिश्रा द्वितीय और मोहिनी यादव तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रद्धा शुक्ला द्वितीय और गीतांजलि तृतीय रहीं। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
आर्य महिला इंटर कॉलेज में तुलसी ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक