फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन घंटे बंद रहा निगोही रोड उपकेंद्र, आज रोजा में नहीं आएगी बिजली

Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को निगोही रोड उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य हुआ। इस कारण तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। सोमवार को रोजा उपकेंद्र में दस घंटे का शटडाउन लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे शटडाउन लेकर निगोही रोड उपकेंद्र पर पैनल बदले गए। इस बीच दिलाजाक, निसरजई, जलालनगर, तारीन जलालनगर, रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आई। रोजा उपकेंद्र में सोमवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक पैनल बदलने का काम किया जाएगा। अधिशासी अभियंता नगर जागेश कुमार ने बताया कि 33 केवी सिटी पार्क की 33 केवी लाइन पर पेड़ों की डाल काटने का काम पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। इस अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें