जैतीपुर। क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से युवक ने बहगुल नदी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग निकला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के अनुसार, शनिवार की रात किसी समय युवक उनकी बेटी को घर से बुलाकर ले गया था। तड़के करीब तीन बजे परिवार के लोग जागे तो बेटी को चारपाई पर नहीं पाकर तलाश शुरू कर दी। परिजन को नदी किनारे एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में किशोरी पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। दोपहर में सीओ तिलहर अमित चौरसिया जानकारी लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से जानकारी ली।
-
पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। उसके बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अमित चौरसिया, सीओ तिलहर