शाहजहांपुर में रविवार सुबह चौक क्षेत्र में वनवास से लौटे भगवान श्रीराम और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। भरत, शत्रुघ्न और राम-लक्ष्मण के मिलाप को देखकर मौजूद लोगों के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत तमाम लोगों ने भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती उतारी। हजारों की भीड़ मौजूद रही। इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन हो गया।