फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिमांड पर लेकर हिस्ट्रीशीटर के साथी से तमंचा बरामद किया

विज्ञापन
आरसी मिशन थाना पुलिस गिरफ्त में आरोपी मोहन अवस्थी। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : 1
विज्ञापन
भावलखेड़ा। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के जेठ और भाजपा नेता शरद कुमार सिंह बब्लू के ऊपर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह के बाद अब पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहन अवस्थी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी भाजपा नेता शरद कुमार सिंह ने 31 अगस्त की रात रौसर कोठी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह समेत चार-पांच लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया था। मामले में संतोष सिंह और गांव गुंवारी निवासी मोहन अवस्थी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने संतोष को रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आरोपी मोहन अवस्थी को रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। आरोपी मोहन पर जानलेवा हमला समेत कुल 16 मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें