फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरकारी तालाब की जमीन पर मूर्ति रखने वाले आज करेंगे भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। आतिशबाजान मोहल्ले में खुदागंंज मार्ग के किनारे सरकारी तालाब की जमीन पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति रखने वाले शाेभायात्रा समिति के सदस्य मंगलवार को भंडारा करेंगे। सरकारी जमीन से मूर्ति हटवाने के लिए सोमवार को सीओ ज्योति यादव के साथ वहां गए तहसीलदार दीपेंद्र कुमार को समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार ने भंडारे के आयोजन की जानकारी देकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

गत आठ अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाने के लिए तालाब की जमीन पर शोभायात्रा समिति की ओर से टेंट लगाने से विवाद की शुरुआत हुई थी। जयंती कार्यक्रम के अगले दिन समिति के कार्यकर्ताओं ने टेंट के पास तख्त डालकर उस पर मूर्ति भी रख दी। नगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य मिर्जा इलियास बेग ने मामले की शिकायत अधिकारियों से कर सरकारी तालाब से मूर्ति हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी।
सोमवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समिति के अध्यक्ष को बुलाकर वहां से मूर्ति हटाने के लिए कहा। इस पर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को होने वाले भंडारे में वहां से मूर्ति हटाने के बारे में विचार किया जाएगा। इस पर अधिकारी वहां से लौट गए। तहसीलदार के अनुसार समिति के सदस्य भंडारे के बाद मूर्ति को तालाब से हटाकर नीयत स्थान पर रखने को सहमत हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें