फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी दो दिन दिल्ली में और रहेंगी डीएम शुभ्रा

Sun, 22 Feb 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पीड़ित डीएम शुभ्रा सक्सेना को स्वस्थ होने के बाद रविवार को नई दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह अपने दिल्ली स्थित घर पहुंच गई हैं, लेकिन स्वाइन फ्लू के वायरस की जांच के लिए उन्होंने अभी दो दिन और दिल्ली में ही रहने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रा सक्सेना को पिछले सप्ताह लखनऊ में हुई आईएएस मीट से लौटने पर तबीयत नासाज लगी थी। सीएमओ डॉ. उमेश सिंह यादव ने उनसे लार का नमूना लेकर लखनऊ पीजीआई में जांच कराई तो उसमें स्वाइन फ्लू वायरस पाया गया। इस पर सीएमओ ने उन्हें 17 फरवरी को देर रात बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था।
वहां उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें अगले दिन देर रात दिल्ली ले जाकर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां आईसीयू में उनका गहन इलाज हुआ और धीरे-धीरे उनकी हालत सुधरने लगी। रविवार को सुबह उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों ने छुट्टी देकर घर जाने की इजाजत दे दी, लेकिन दो दिन बाद कुछ अन्य जांचों के लिए फिर बुलाया है। इसी वजह से डीएम ने यहां आने के बजाय वहीं पर रुकना मुनासिब समझा।
विज्ञापन


डीएम के ब्लड सैंपल की फिर होगी जांच
‘डीएम के स्वस्थ होने पर रविवार को अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज स्लिप दे दी गई। डीएम फिलहाल घर गई हैं और दो दिन बाद उन्हें दोबारा अपोलो अस्पताल जाकर आगे की कुछ जांचों के लिए ब्लड सैंपल देना होगा। अस्पताल के डॉक्टर ब्लड सैंपल की जांच से यह पुष्टि करेंगे कि उनमें स्वाइन फ्लू के वायरस शेष तो नहीं हैं।’
- मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, प्रभारी डीएम/एडीएम प्रशासन

डीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
भारतीय युवा कांग्रेस केकार्यकर्ताओं की रविवार को रोजा में हुई बैठक में डीएम के जल्द स्वस्थ होकर लौटने की सभी ने कामना की। इस मौके पर संगठन की रोजा इकाई के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने प्रदेश सरकार से स्वाइन फ्लू के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी करने की मांग की। बैठक में अमरनाथ दुबे, रवि कैथवार, शेखर त्रिपाठी, प्रवीण वर्मा, अभिषेक राठौर आदि मौजूद रहे।

होटलों में चिकेन की डिमांड घटी
स्वाइन फ्लू के फैलने की खबर के बाद से शहर के होटलों में चिकेन की बिक्री में काफी कमी आई है। चिकेन के शौकीनों की होटलों में लगातार संख्या घट रही है। इससे मांसाहार होटल काफी प्रभावित हुए हैं। लोगों का मानना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण मुर्गें या मुर्गीं में हो सकते हैं। इसकी वजह यह है कि कूड़े और गंदगी वाली जगहों पर सुअरों के साथ मुर्गे भी घूमते हैं। ऐसी जगहों पर स्वाइन फ्लू के वायरस उनके अंदर आ सकते हैं। इसी डर की वजह से लोगों ने चिकेन खाना कम कर दिया है। होटल वालों की माने तो चिकने खाने वालों की संख्या आधे से भी कम हो गई है। लोगों ने स्वाइन फ्लू के डर की वजह से चिकेन लगभग बंद कर रखा है। नॉनवेज में चिकेन की डिमांड कम होने से होटल के कारोबारियों की दुकानदारी पर काफी प्रभाव पड़ा है। शहर में कुछ छोटे होटल जो सिर्फ चिकेन ही बेचते है, उन होटलों पर भी ग्राहकों की काफी कमी आई है।

आयुर्वेद और होम्योपैथ में हैं इलाज के सरल उपाय
डॉ. रविमोहन बोले, सुअर से नहीं फैलता स्वाइन फ्लू
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रविमोहन ने स्पष्ट किया कि स्वाइन फ्लू सुअर से नहीं फैलता है, जबकि लोगों में यही भ्र्रम रहता है। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। वह बताते हैं कि स्वाइन फ्लू से संक्रमण को मामूली सी दवाएं लेने से बचा जा सकता है। संक्रमित हो जाने पर 10 दिनों तक दवा लेने से स्वाइन फ्लू में राहत मिल जाती है।

आयुर्वेद और यूनानी में है इसका इलाज:डॉ. नाजिम  
यूनानी हकीम डॉ. नाजिम रजा बताते हैं कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए आयुर्वेद और यूनानी में पर्याप्त इलाज मौजूद है। कहते हैं कि चाय में अदरक और देसी अजवाइन डालकर पीने, खाने में ठंडी चीजें न खाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने वाली दवाइयां लेने, घर में सुबह-शाम लोबान जलाने से स्वाइन फ्लू को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें