फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हड़ताल पर सफाईकर्मी...दो दिन से कूड़ा उठान बंद

Tue, 03 Dec 2024 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज। नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मी सोमवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस कारण क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। उनसे उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मी रविवार से नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। कर्मचारियों ने बताया कि जुलाई में मांगों पर सुनवाई न होने पर की गई हड़ताल के दौरान समस्या के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया था। कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
उन्होंने अभद्रता का आरोप भी लगाया है। कर्मचारियों की मांग है कि वेतन वृद्धि की जाए, साप्ताहिक अवकाश पर मानदेय न काटा जाए। सफाई कर्मचारियों के बीच से ही सुपरवाइजर बनाया जाए। इसके अलावा आबादी बढ़ने के बाद कर्मचारियों की नियुक्ति बढ़ाने व मृत मवेशियों को उठाने का दबाव न बनाने की भी मांग शामिल है। नियमों के मुताबिक, 10,000 की आबादी पर 28 कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रावधान है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत विस्तार के बाद बढ़े गांवों को मिलाकर करीब 30 हजार की आबादी है। नगर पंचायत में कुल 74 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें तीन स्थायी, नौ नियुक्तियां संविदा पर तथा शेष आउटसोर्सिंग पर हैं। अधिशाषी अधिकारी शैलेश पांडेय ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के हड़ताल की जानकारी मिली है। संविदा कर्मचारियों को दैनिक कार्य के आधार पर नियमानुसार भत्ता दिया जा रहा है। जायज मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें