शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के सभागार में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा कॉलेज प्राचार्यों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए हैं। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराएं।
उन्होंने नए मतदाता पंजीकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि अगर किसी तहसील के बीएलओ या अन्य किसी से कोई दिक्कत हो तो तत्काल अवगत कराएं। तत्काल निराकरण कराया जाएगा। डीआईओएस व स्वीप नोडल अधिकारी ने सभी प्रधानाचार्य व प्राचार्यों से स्वीप कार्यक्रम से संबंधित रैली/पोस्टर प्रतियोगिता, ड्रामा प्रतियोगिता, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता, मानव शृंखला, ईएलसी, फ्लोर गेम, चुनाव पाठशाला, बीएएफ आदि गतिविधियों की समीक्षा की है।
साथ ही निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर 16 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे तक हार्ड व सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध करा दें।
डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. शवाना साजिद, मास्टर ट्रेनर ओम प्रकाश प्रजापति, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, धर्मवीर, दरवेश कुमार, दीपक कुमार दीक्षित, राखी मिश्रा, डॉ. अमीर सिंह, ज्ञानेश बाजपेई, अयूब खान, डीआर वर्मा, राजवीर सिंह, बाणासुर, अनुराग अग्रवाल, अनीता भास्कर आदि मौजूद रहे।