फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वामी आत्मानंद महाराज की प्राचीन मढ़ी का होगा सुंदरीकरण

Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में डाक्टर भीम राव आंबेडकर मूर्ति स्थल के पास सौन्द्रीयकरण का शिलान्यास करते विधायक हर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मुख्य चौराहे के नजदीक डॉ. भीमराव आंबेडकर के मूर्ति स्थल व चक चंद्रसेन गांव में स्थापित स्वामी आत्मानंद महाराज की प्राचीन मढ़ी का सुंदरीकरण होगा। रविवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने इन दोनों स्थलों पर होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


आंबेडकर मूर्ति स्थल के आसपास सुंदरीकरण के लिए पालिका ने आठ लाख की धनराशि स्वीकृत की थी। डॉ. बीआर आंबेडकर समिति के पदाधिकारियों ने आंबेडकर की पहले से मौजूद सीमेंट की प्रतिमा हटाकर वहां उनकी पत्थर की मूर्ति लगाए जाने की मांग की। उधर, चक चंद्रसेन में स्वामी आत्मानंद की मढ़ी के आसपास श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टिन शेड, पेयजल, बिजली व शौचालय की व्यवस्था और फर्श पर पत्थर आदि लगाने के कार्य प्रस्तावित हैं।
प्रधान बिपिन पांडेय के प्रयास से इस कार्य के लिए विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने शासन से 75 लाख की धनराशि मंजूर कराई है। शिलान्यास कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष शकील अहमद खां, तहसीलदार पैगाम हैदर, ईओ एचएन उपाध्याय, श्याम बाबू सिंह, मुदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें