फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विस क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे रिपोर्ट लखनऊ भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा चुनाव से पहले प्रत्याशी चयन को लेकर काफी कवायद कर रही है। प्रांतीय नेतृत्व ने वोटरों की पसंद को लेकर दो सर्वे कराए हैं, जबकि तीसरा सर्वे चल रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी जनता के बीच लोकप्रिय प्रत्याशी को टिकट देगी।
विज्ञापन

गत विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया था। जिले की छह विधानसभा सीटें सपा हार गई थी। लोकसभा चुनाव में पीडीए के जरिये 37 सांसद जीतने वाली सपा ने चुनाव से पहले प्रत्येक जिले में सर्वे कराया है। एजेंसी को अधिकृत करने के बाद उनके प्रतिनिधि छह विधानसभाओं में जनता के बीच जा रहे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां बताते हैं कि पार्टी के दो गोपनीय सर्वे हो चुके हैं। उसकी रिपोर्ट भी हाईकमान के पास पहुंच गई है। तीसरा सर्वे वर्तमान में चल रहा है। गोपनीय सर्वे के जरिये ही वोटरों की पसंद का रुझान देखा जा रहा है। इसके बाद ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले ही बूथ स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बूथ को मजबूत करने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

-
कांग्रेस : तीन-तीन उम्मीदवाराें के लिए आवेदन
कांग्रेस भी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी बताते हैं कि तीन-तीन उम्मीदवारों के आवेदन लिए गए हैं। उनके आवेदनों को प्रांतीय कार्यालय भेजा जाएगा। उसके बाद गोपनीय तरीके से कार्यकर्ताओं से राय मशविरा भी पर्यवेक्षक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें