फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भितरघात करने वालों के नाम जिलाध्यक्ष को भी दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी की हार के बाद रविवार को पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां के आवास पर समीक्षा बैठक हुई। इसमें कटरा नगराध्यक्ष ने संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियाें के नाम जिलाध्यक्ष को दिए। आरोप लगाया कि भितरघात कर दूसरे दलों के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया गया।
विज्ञापन

वर्षों तक कांग्रेस के पास रही चेयरमैन की कुर्सी उपचुनाव में भितरघात के चलते छिटक गई। कांग्रेस के प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। रविवार को बैठक के दौरान कटरा नगर अध्यक्ष अच्छन खान ने जिलाध्यक्ष को कुछ पार्टी पदाधिकारियों की सूची सौंपी।
आरोप लगाया कि संबंधित पदाधिकारियों ने चुनाव में संगठन का विरोध करते हुए अन्य दलों के प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाने का कार्य किया। इस संबंध में साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों के प्रकरण की जांच कर संगठनात्मक कार्रवाई होगी। बैठक में फिरोज अली, हम्माद खान, जाने आलम, पवन कुमार सिंह, रामजी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





सपा की बैठक स्थगित
उपचुनाव में हार की समीक्षा को लेकर पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर होने वाली सपा की बैठक स्थगित कर दी गई। यह जानकारी जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें