शाहजहांपुर में एबी रिच इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता एबी रिच इंटर कॉलेज में हुई। इसमें पीलीभीत और बरेली के खिलाड़ी हावी रहे। खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीतिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दोपहर 12 बजे डीआईओएस हरिवंश कुमार और प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डीआईओएस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मंडल के पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं से करीब 130 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खेल सचिव कैप्टन रामकुमार ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में पीलीभीत विजेता और बरेली उपविजेता तो अंडर-17 बालिका वर्ग में पीलीभीत ने पहला और शाहजहांपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में बरेली विजेता और शाहजहांपुर उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में बरेली विजेता और पीलीभीत उपविजेता रहा।
इस मौके पर सुदीप दास, प्रद्युम्न मिश्रा, सौरभ सिंह, अनुराग मैसी, सत्यपाल सिंह, राम निरंजन वर्मा, राहुल कुमार, रत्नेश शुक्ला, राजीव सिंह, योगेंद्र सिंह, राहुल त्रिपाठी, वेद प्रकाश, आदेश कुमार गुप्ता और मनीषा त्रिवेदी मौजूद रहे।