तिलहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र। स्रोत : विद्यालय
तिलहर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परिसर शुक्रवार को नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत वंदेमातरम के सामूहिक गायन से गूंज उठा। पूर्वाह्न 11 बजे हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 2500 छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने सहभागिता की।
सामूहिक गायन में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अलावा द रेनेसा एकेडमी, किसान इंटर कॉलेज, लाला बुलाकी दास कन्या इंटर कॉलेज, सत्येंद्र ग्लोबल एकेडमी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि वंदेमातरम भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर स्वर और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना का प्रतीक है।
मुख्य वक्ता सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वंदेमातरम की 150वीं जयंती वर्ष मनाना गौरव और सौभाग्य का अवसर है। अध्यक्षता रत्नेश कुमार जायसवाल ने की। प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद