मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं फरीहा। शिक्षा विभाग
जलालाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी ने शनिवार को जूनियर हाईस्कूल की छात्रा फरीहा को एक दिन के लिए बीईओ की जिम्मेदारी सौंपी।
कक्षा आठ की छात्रा फरीहा बाबूनगर मोहल्ले के इरशाद अली की बेटी हैं और स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा हैं। इससे पहले, बीईओ ने फरीहा को बुके भेंट किया और अपनी सीट पर बिठाकर उन्हें शिक्षण कार्य से जुड़ीं जानकारियां दीं। फरीहा ने अन्य विद्यालयों से आए अध्यापकों से बात करके उनके स्कूलाें की समस्याएं सुनीं। बाद में बच्चों के बीच जाकर उन्हें रोजाना स्कूल आने और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। संवाद