संदेह के घेरे में आए चार छात्र, कई चरण में हुई पूछताछ
अनुराग के साथ लेटे चार छात्रों पर पुलिस के शक की सुई घूमने लगी है। पुलिस ने उनसे कई चरण में पूछताछ की है। बृहस्पतिवार को एसओजी व सीओ प्रशिक्षु ने भी पूछताछ की। इसके बाद एक छात्र को शाम को बुलाया और फिर परिजन के साथ घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली।
सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।