फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा में बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे चल गए। मामले में पीड़ित शाहनवाज ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जून की दोपहर भतीजा खुशान मोहल्ले के बच्चों के साथ गया। भाई-भाभी ने बच्चों के परिजनों से शिकायत की। इस पर दूसरे पक्ष ने गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा।
मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि जैसे तुम्हारे भाई सिकंदर को गायब कर दिया था। वैसे ही तुम्हारे बेटे को गायब कर देंगे। शाहनवाज ने बताया कि 22 जून वर्ष 2023 को भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जो अब तक नहीं मिला है। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। वह मामले को लेकर एसपी से मिलेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें