फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की दिशा में उठाए जाएं कदम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
भाकिमयू ने पंचायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (भाकिमयू) की मासिक पंचायत सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा को ज्ञापन दिया गया।
पंचायत में यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनपद में छुट्टा पशु किसानों के लिए बहुत बड़ी समस्या बने हुए हैं। ब्लॉकस्तरीय अधिकारी सरकार को झूठी रिपोर्ट भेज रहे हैं। इसकी जांच कराकर छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थल भिजवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जिला मंत्री शिव नारायण मिश्र ने कहा की विकास खंड सिंधौली की ग्राम पंचायत कोटाबारी में गांव के दक्षिणी छोर से नहर तक का रास्ता जर्जर हो चुका है। इससे ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। खड़ंजा बनवाया जाए। वेदपाल सिंह आर्य ने कहा कि सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानों को उत्पादन का सही मूल्य दिलवाया जाना चाहिए। इसके साथ ही जरूरी है कि एमएसपी कानून लागू करने की सिफारिश राज्य सरकार केंद्र सरकार से तत्काल प्रभाव से करे।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष सदर दीपक शुक्ला ने शाहजहांपुर से पुवायां के बीच हाईवे के चौड़ीकरण से सिंधौली से ढकिया हमीद नगर तक घरेलू पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण हाईवे खराब होने की समस्या पर ध्यान देने का अनुरोध किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कांट गयादीन वर्मा, विश्राम, सतीश बाबू, हरदयाल वर्मा, सूरजपाल सिंह, रामकिशोर, चंद्रपाल, सत्यव्रत आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें