फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवंश की दुर्दशा को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- केसरिया हिंदू वाहिनी गोरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता दहलिया तिराहा पर बैठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परौर। दहलिया तिराहा पर केसरिया हिंदू वाहिनी गोरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित गोआश्रय स्थलों में भेजने और उनके भरण-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की गई।
धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि गोवंशीय पशुओं की दुर्दशा हो रही है। उनका गोआश्रय स्थलों में संरक्षण होने से दुग्ध का उत्पादन भी बढ़ेगा। जिला संगठन मंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि रामगंगा की तलहटी में दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उसे मुक्त कराकर गोआश्रय स्थल बनवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन करने वालों में सोनू कश्यप, दुर्गेश तिवारी, अखिलेश सिंह, सर्वेश शुक्ला, राम अवतार मौर्य, रामनरेश, रामरतन, धीर पाल शामिल रहे। कलान के एसडीएम महेश कुमार कैथल का कहना है कि निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। पशुओं को गोआश्रय स्थलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें