फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे हड़ताली  डिप्लोमा इंजीनियर्स

Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दफ्तरों का भ्रमण कर बंद कराया काम, निकाली बाइक रैली, धरना जारी
विज्ञापन

 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंताओं ने प्रारंभिक ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी समेत तीन प्रोन्नत वेतनमानों की मांग को लेकर शुक्रवार को 11वें दिन भी विभागीय कामकाज छोड़कर लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में धरना दिया। इससे पहले, हड़ताल की कामयाबी परखने के लिए बाइक रैली निकालकर विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भ्रमण कर वहां सरकारी कामकाज बंद कराया। 
बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इंजीनियरिंग विभागों के अधिशासी अभियंताओं से संपर्क साधा। उन्होंने एक्सईएन ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे काम रुकवाने का अनुरोध करते हुए उन्हें आगाह किया कि जूनियर इंजीनियर्स की अनुपस्थिति ठेकेदारों द्वारा कराए जा रहे तकनीकी कामों में कोई गड़बड़ी पाए जाने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स की जगह वही जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में धरना स्थल पर हुई सभा में जनपदीय संघर्ष समिति और मार्शल टीम की भूमिका को सशक्त बनाने का निर्णय किया गया। महासंघ के जिला सचिव एम रहमान ने दोनों टीमों को हड़ताल सफल बनाने के लिए इंजीनियरिंग विभागों का नियमित दौरा करते रहने की सलाह दी। धरने में ठाकुर सिंह, सोमपाल सिंह, अमरेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, ज्ञानेंद्र शर्मा, चंद्रपाल, अशर्फी लाल, अरविंद पटेल, अतर पाल सिंह, मजहर अंसारी, मनोज गंगवार, उपेंद्र कुमार, बलवंत वर्मा, गिरीश कुमार शाक्य, आरके यादव आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें