फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्टेडियम हथौड़ा रहा विजेता

Fri, 03 Jan 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जमुही ​स्थित हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से जमुही स्थित हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इससे पहले अंतिम दिन की प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्टेडियम हथौड़ा विजेता व हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। रस्साकसी बालिका में हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल टीम विजेता और मैरीकॉम रिलायंस टीम उपविजेता घोषित की गई।
रस्साकसी बालक में रेलवे इंटर कॉलेज रोजा की टीम विजेता व हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता के 400 मीटर में अभिनेक, 200 मीटर में चिन्मय, 100 मीटर में आयुष पाल प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता के 400 मीटर में शिवांगी, 200 मीटर में प्रियांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में आरती सिंह और पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में नावेद प्रथम रहे।
जिला ओलंपिक संघ की ओर से विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी, ग्राम प्रधान बृजेश कुमार सिंह, नरमू मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, रामनिवास दीवाने, रामरक्ष पाल, सदानंद अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें