फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौकरी के बहाने ठगी के आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ की आवास विकास काॅलोनी के कुछ लोगों ने मस्टर्ड ऑयल कंपनी में नौकरी देने के नाम पर वेबसाइट बनाकर जम्मू कश्मीर के लोगों से सात लाख रुपये ठग लिए। वहां की श्रीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार आरोपी को श्रीनगर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

श्रीनगर में वर्ष 2021 में स्थानीय लोगों की ओर से एक अभियोग पंजीकृत किया गया था कि मस्टर्ड ऑयल कंपनी की वेबसाइट बनाकर कुछ लोगों ने कंपनी संचालित करने के लिए आवेदन मांगे। इसके लिए बाकायदा कंपनी का ऑफिस समेत तमाम बोर्ड और वर्किंग सेटअप भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। लोगों के आवेदन करने पर कंपनी संचालकों ने उनसे सात लाख रुपये ठग लिए। एफआईआर दर्ज करने के बाद श्रीनगर पुलिस ने विवेचना की तो कंपनी आवास विकास कॉलोनी की निकली।
पुलिस जांच में एक महिला समेत चार आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए। उन्हें बयान देने के लिए कई बार श्रीनगर बुलाया गया, लेकिन वे नहीं गए। तीन दिन पहले श्रीनगर से मामले के विवेचक क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जावेद व एएसआई गुलजार अहमद यहां पहुंचे। उन्होंने अजीजगंज चौकी के एसआई विजय कुमार के साथ आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी सूर्यकांत को श्रीनगर पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें