फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स सप्ताह के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
शाहजहांपुर के बचपन स्कूल में बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र व मेडल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आवास विकास स्थित बचपन स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल सप्ताह के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश यादव, व्यापारी नेता सचिन बाथम, बीडीओ ददरौल शिवानंद सिंह, पीयूष, बैडमिंटन कोच अतुल, क्रिकेट कोच प्रदीप, स्कूल के प्रबंधक रिटायर्ड डिप्टी एसपी रामनरेश यादव, निर्देशिका सुधा यादव ने फीता काटकर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथियों के स्वागत में बच्चों ने वेलकम डांस प्रस्तुत किया। कक्षा यूकेजी के बच्चों ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा दो के शिवेन, कक्षा चार के आरव ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा पांच एवं कक्षा सात की छात्राएं नव्या एवं सरगम ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा चार के श्रेष्ठ मैथिल ने स्पोर्ट्स सप्ताह पर आयोजित हुए खेलों पर अपना अनुभव व्यक्त किया।
आरव शर्मा, सिद्धार्ध यादव, दक्ष, माधव, अलैना, देव, युवराज, अंशिका, सागर, आर्यन, माविया, रूद्र प्रताप, नव्या, हम्दान, अकमल, सरगम, अराध्य हर्षित आदि को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों द्वारा खेल में प्रथम आने पर पूनम रानी तथा महेंद्र सिंह को उपहार दिए गए। यश, जोया, शरन्या, आयुष्मान श्रेष्ठ आदि छात्रों को सिल्वर मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। प्रानवी, श्रेष्ठ यादव, अर्थव, अर्नव शर्मा आदि छात्रों को कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें