फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी बेसिक की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं 22 व 23 दिसंबर को नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में कराई जाएंगी। इसमें बेसिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिताएं कराने के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बीएसए सुरेेंद्र सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। इसमें विजेता रहने वाली ब्लॉक स्तरीय टीमों के बीच अब जिला स्तर पर मुकाबला होगा। इसके लिए 22 व 23 दिसंबर को नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
पीटीआई रामप्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिताएं प्राथमिक व जूनियर के बालक व बालिका वर्ग में होंगी। इनमें दौड़, एथलेक्टिस, कबड्डी, खो-खो जैसे खेल होंगे। प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तरीय टीमें रहेंगी, इनमें करीब 1000 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

23 दिसंबर को फाइनल में विजेता टीमों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह 10 बजे खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें