फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक हाउस ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, दूसरे स्थान पर रहा ऊधम हाउस

विज्ञापन
गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में दौड़ में भाग लेते बच्चे - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। गांव गंगसरा स्थित चंदी कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। तिलक हाउस, ऊधम हाउस, आजाद हाउस, भगत हाउस क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। तिलह हाउस ने कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित कई खेलों में जीत हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

तिलक हाउस की नवलदीप कौर लंबी कूद, महकदीप कौर, किरनदीप कौर चार सौ मीटर रिले रेस में, अन्नया मिश्रा बैलेंस रेस में, ऊधम हाउस की एकमप्रीत कौर सौ मीटर रेस, मंदीप सिंह सौ मीटर फ्राग रेस में जसमीन कौर सौ मीटर बैक रेस में, लवदीप सिंह सौ मीटर दौड़ में, नवलप्रीत कौर 50 मीटर फ्राग दौड़ में, समीर मंसूरी 50 मीटर बैलेंस रेस में, आजाद हाउस के मन्नत सिंह, रविमोहन चार सौ मीटर रिले रेस में, मंजोत कौर सौ मीटर बैक रेस में, युवराज सिंह सौ मीटर सेक रेस में, मन्नतदीप सिंह लंबी कूद में, दिव्यांशी राठौर 50 मीटर बैलेंस रेस में, भगत हाउस के मनप्रीत सिंह सौ मीटर सेक रेस में, मनप्रीत कौर सौ मीटर दौड़ में, जसनदीप कौर 50 मीटर फ्राग रेस में, कमलप्रीत कौर 50 मीटर बैलेंस रेस में, अनुभूति वाजपेयी सौ मीटर सैक रेस में प्रथम स्थान पर रही।
मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का स्कूल के चेयरमैन परमजीत सिंह, प्रबंधक बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह, प्रधानचार्य सुशील शर्मा, कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया था। बृहस्पतिवार को समापन पर पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें