किड्जी प्री-स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। किड्जी प्री-स्कूल में खेलकूद सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राएं के साथ ही उनके माता-पिता ने भी प्रतिभाग किया। दूसरे दिन की जूनियर केजी की रेस प्लेट विद वॉल में नैतिक प्रथम, वर्ष द्वितीय और जयंत तृतीय स्थान पर रहे। रेस हुल्ला हूप विद बॉल में बिलाल ने पहला, मरियम दूसरा व अविनाश ने तीसरा स्थान पाया।
जूनियर केजी की टायर रेस में आयुषी प्रथम, हरिजन द्वितीय व वेदांत तृतीय रहे। सीनियर केजी की हर्डल रेस में अभिनव ने पहला, सहावी दूसरा स्थान पाया। हॉकी रेस में अनमोल प्रथम, रेवंत द्वितीय तथा अभि तृतीय रहे। बॉल बैलेंसिंग रेस निहाल पहले, आयुष्मान दूसरे नंबर पर रहे। अभिभावकों की दौड़ प्रतियोगिता में आरव के अभिभावक पहले, सारी के दूसरे और अभिशा के तीसरे स्थान पर रहे।
थ्री लेग रेस में अव्यक्त के मम्मी-पापा ने पहला, अविरल के दूसरा और छायन के तीसरा स्थान पाया। अभिभावकों की अंतिम रेस में आयुष्मान के अभिभावक प्रथम, आध्या के द्वितीय व तविश के तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर शिव्या श्रीवास्तव, शीतल चौहान, प्रगति गुप्ता, मोहित वर्मा, शिवांगी, रुचि श्रीवास्तव, ममता पांडे, सुशीला सक्सेना, उमंग गुप्ता, हेमा कामरा, नेहा दुबे, रेवा, शिफा, काजल शुक्ला आदि मौजूद रहीं।