फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिटिकल श्रेणी के 223 मतदान केंद्रों के बूथों की होगी खास निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जन सामान्य को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए सोमवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चिन्हित क्रिटिकल श्रेणी के 223 मतदान केंद्रों के 283 बूथों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के साथ वहां प्रत्येक गतिविधि की निगरानी वीडियो कैमरा के जरिए की जाएगी। यही नहीं, गड़बड़ी की आशंका वाले 1322 अन्य बूथों की वेब कास्टिंग कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्र बाहर से आए सुरक्षा बलों की निगरानी में रखने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव, वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव और गत वर्ष मई में हुए पंचायत चुनाव के मतदान में कई मतदान केंद्रों के बूथों पर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों और समर्थकों में टकराव के हालात बने थे। इसलिए उन क्षेत्रों के ऐसे सभी मतदान केंद्रों और उनसे जुड़े बूथों को समस्याग्रस्त मानते हुए उन्हें क्रिटिकल श्रेणी में लिया गया है। ऐसे सर्वाधिक 65 मतदान केंद्र जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में चिन्हित किए गए हैं। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदान केंद्र सिर्फ दस हैं, लेकिन वहां के अन्य कई ऐसे बूथों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं जो क्रिटिकल नहीं होने के बावजूद विवाद की आशंका वाले माने जा रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण कराने और इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए अन्य तमाम बूथों पर वेब कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और माइक्रो आब्जर्वर बनाए गए अधिकारियों को सचेत कर निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं को कोई प्रभावित नहीं कर सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर राज्य और केंद्रीय पूल के सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
यहां इतने क्रिटिकल मतदान केंद्र: एक नजर
131 कटरा 38
132 जलालाबाद 65
133 तिलहर 28
134 पुवायां 52
135 शाहजहांपुर शहर 30
136 ददरौल 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें