एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी भी समाज का हिस्सा होते हैं। अगर कुछ पुलिसकर्मी जनता से दुर्व्यवहार करते हैं तो शिकायत आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होती है। इसके बावजूद अधिकतर पुलिसकर्मी ईमानदारी और अच्छे व्यवहार के साथ नौकरी करते हैं। सभी पुलिसकर्मियों के प्रति नकारात्मक सोच नहीं होनी चाहिए।
नए कीर्तिमान स्थापित कर रहीं महिलाएं
इस दौरान तमाम छात्र-छात्राओं ने सवाल पूछे, जिनके संतोषजनक जवाब एसपी और सीओ सिटी ने दिए। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मिशन शक्ति अभियान के जरिये महिलाओं को जागरूक और सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने साइबर ठगी से बचने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
सब-इंस्पेक्टर काजल पंवार ने छात्र-छात्राओं को पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सब-इंस्पेक्टर आकांक्षा गुप्ता ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर मोहसिन हसन खान ने की और संचालन डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी ने किया। एनएसएस कार्यक्रम ऑफिसर डॉ. कौसर जमाल, डॉ. समन जहरा और डॉ. रजा रसूल आदि मौजूद रहे।