फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीडियाकर्मियों से अभद्रता पर एसओजी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को काले झंडे दिखाने के प्रकरण में शक के आधार पर दो मीडियाकर्मियों को उठाने के मामले में एसपी सौरभ दीक्षित ने एसओजी प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर साइबर सेल प्रभारी मोहनदेव शर्मा को एसओजी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

22 जुलाई को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने काफिले के साथ मिर्जापुर से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध कर रहे कुछ युवकों ने उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए थे। इस मामले में जलालाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
आरोप है कि जांच के दौरान एक मीडियाकर्मी का नाम सामने आने की बात कहते हुए एसओजी प्रभारी श्यामवीर सिंह ने 23 जुलाई की शाम अपने घर जा रहे मीडियाकर्मी और उसके साथ मौजूद दूसरे मीडियाकर्मी को चिनौर के पास से पूछताछ के लिए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई। निर्दोष मीडियाकर्मियों के साथ गलत व्यवहार पर पत्रकारों ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने एसओजी प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वह तीन दिन पहले ही एसओजी प्रभारी बने थे। इससे पहले वह खुटार थाना प्रभारी थे। समाधान दिवस के दौरान मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते पाए जाने के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि एसओजी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें