शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यशाला में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता दीपक सोनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दीपक सोनकर ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिल्पी गुप्ता ने कहा कि कि गुरु रविदास के विचार हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और विकास से जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान संयोजक राजाराम, भगवानदीन कनौजिया, विनोद कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद