फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टाटा मैजिक वाहन से निकलने लगा धुआं, मची अफरातफरी

विज्ञापन
जलालाबाद में शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम नगरिया के पास टाटा मैजिक से निकलता धुआं। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। शाहजहांपुर से मिर्जापुर जा रहे टाटा मैजिक वाहन के इंजन से शाहजहांपुर रोड पर गांव नगरिया के सामने अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने गाड़ी किनारे रोक दी और बाहर निकल आया। गाड़ी में आग लग जाने की आशंका मे आसपास मौजूद लोग पानी लेकर दौड़े और इंजन पर पानी डालना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आग बुझा ली गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रहने वाले टाटा मैजिक वाहन के चालक नावेद ने बताया कि वह एक कंपनी का साबुन भरकर उसकी आपूर्ति करने मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई गांव जा रहा था। दिन में करीब दो बजे अचानक इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। उसने गाड़ी को किनारे लगाकर बंद करना चाहा लेकिन वह बंद नहीं हुई। तब वह शोर मचाता हुआ निकलकर बाहर भागा।
पास ही में मौजूद गांव नगरिया के लोग बाल्टियों में पानी लेकर पहुंच गए। पानी इंजन पर डालना शुरू कर दिया। पांच मिनट में इंजन से धुआं निकलना बंद हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि अनुमान है कि वायरिंग में स्पार्किंग होने से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में उस पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें