छात्रा को टैबलेट वितरित करते शिक्षक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में बीएड के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बरेली-मुरादाबाद मंडल के शिक्षक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए।
शिक्षक एमएलसी ने कहा कि योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश विकास पथ पर दौड़ रहा है। कोरोना काल में शिक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियों से निपटने और विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से निशुल्क टैबलेट और स्मार्ट फोन बांटे जा रहे हैं। यह योजना युवाओं को डिजिटल सशक्तीकरण करने का एक प्रयास है।
कॉलेज सचिव डॉ. एके मिश्रा ने स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष के 99 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. मीना शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. मनोज मिश्रा, राहुल कुमार, संजय कुमार, बृज निवास, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विनोबा विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट
शाहजहांपुर। विनोबा विद्यापीठ बरतारा में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इसमें कॉलेज के प्रोफेसर ओपी सिंह यादव, मुदित कुमार सक्सेना, संदीप कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद