फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौ माह पूर्व खेत से बरामद कंकाल लापता छात्रा काजल का निकला, डीएनए जांच में हुआ खुलासा

Fri, 10 Jan 2025 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

निगोही थाना क्षेत्र के हरसेली गांव निवासी छात्रा काजल 30 नवंबर 2023 से लापता थी। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। पांच मार्च को गांव के बाहर खेत में कंकाल मिला था। डीएनए जांच में यह पुष्टि हुई है कि वो कंकाल छात्रा का ही था। 
विज्ञापन
पुलिस ने नए सिरे से शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में करीब नौ माह पूर्व निगोही क्षेत्र के हरसेली गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद कंकाल छात्रा काजल का निकला। हरसेली गांव निवासी छात्रा स्कूल से घर जाते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। डीएनए जांच रिपोर्ट से उसका कंकाल होने की पुष्टि होने पर एएसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सदर प्रयांक जैन ने बृहस्पतिवार को एसओजी टीम के साथ मौका मुआयना कर मृतका के घर वालों के बयान लेकर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।    

विज्ञापन


गांव हरसेली निवासी सुरेश पाल की 17 वर्षीय पुत्री काजल अल्हादादपुर के एक विद्यालय में इंटर की छात्रा थी। वह 30 नवंबर 2023 को विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंची। घरवालों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलने पर अगले दिन थाने पर तहरीर दी। उसी दिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा को तलाश करने की कोशिश भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 

तलवार से काटी बेटी की गर्दन: जिसे प्यार से पाला, उसी को मार डाला, शाहजहांपुर में हत्यारोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन


छात्रा के लापता होने के चार माह बाद गत वर्ष पांच मार्च को गांव के ही श्याम पाल सिंह के गन्ने के खेत में गन्ना कटाई के दौरान एक कंकाल बरामद हुआ था। कंकाल मिलने की जानकारी पाते ही छात्रा के घरवाले मौके पर पहुंचे और उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्रा की मां सुनीता देवी ने मौके पर मिले कपड़ों से कंकाल की पहचान अपनी पुत्री के तौर पर की। 

विज्ञापन

इन पर जताया था लापता करने का शक 
इस दौरान छात्रा के घरवालों ने स्कूल के एक शिक्षक और क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर कार्यरत मुनीम के बेटे पर पुत्री को लापता करने का शक जाहिर किया था। हालांकि, बाद में छात्रा की मां ने विश्वास के साथ कंकाल बेटी का होने के बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया। डीएनए की इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसपी सिटी ओर सीओ सदर बृहस्पतिवार को फिर मौका मुआयना करने पहुंचे। 

UP: 200 की जगह एटीएम ने उगले 500 के नोट, पांच लाख निकाल ले गए लोग, अब पुलिस कर रही तलाश

पुलिस अधिकारियों ने जहां कंकाल मिला, उस खेत से छात्रा के घर तक पैदल जाकर दूरी का आकलन किया। छात्रा की मां और भाई से नए सिरे से पूछताछ की। इस दौरान निगोही के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह भी मौजूद रहे। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि जांच पूरी हो गई है और आरोपी भी स्पष्ट हो चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें