इसी एटीएम से निकले नोट
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी रिफलिंग के दौरान हुई जानकारी
इसके बाद अलग-अलग ग्राहकों ने एटीएम से 4,98,500 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी अतुल और आशीष को एटीएम में 27 दिसंबर को दूसरी रिफलिंग के दौरान हुई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फर्रुखाबाद स्थित ऑफिस के अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने एटीएम कंपनी से ग्राहकों की जानकारी निकलवाई है, जिससे निकाले गए रुपयों की रिकवरी की जा सके। पुलिस ने अतुल, आशीष के अलावा रुपये निकालने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएम से रुपये निकाले जाने के बाद पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। आठ जनवरी को तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। रुपये निकालने वालों की कोई सूची नहीं मिली है, जिसे बैंक से लिया जाएगा। सूची के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।